दरभंगा, जुलाई 3 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। डीएमसीएच में एमबीबीएस 2024 बैच की ओर से गुरुवार को 'नूतन छात्र अभिनंदन सह सेवा सम्मान कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। मौके पर एनएमओ का परिचय तथा विगत एक वर्ष की सेवा गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में पीजी 2025 एवं यूजी 2025 बैच का अभिनंदन किया गया तथा यूजी 2025 के विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई गई। साथ ही 2020 बैच के सक्रिय एनएमओ कार्यकर्ताओं का सेवा सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नवप्रवेशी छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डॉ. भारत कुमार, डॉ. आरके झा एवं डॉ. आमोद झा सहित वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी थे। यह भी पढ़ें- चिकित्सक का स्वास्थ्य सेवाओं में अमूल्य योगदान

हिंदी हिन्द...