डीएमसीएच में महिला की मौत
दरभंगा, जून 12 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच इमरजेंसी में एक अज्ञात महिला मरीज का शव गुरुवार को मिला। बेंता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब 65 वर्षीया महिला के शरीर पर सिर्फ नीले और उजले रंग के अस्पताल की पोशाक मिली है। अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान सत्यापन के लिए 72 घंटे तक शीतगृह में सुरक्षित किया गया है। बेंता पुलिस ने सोशल मीडिया और विभिन्न थानों को भी तस्वीर भेजी है। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों में डीएमसीएच परिसर से तीसरा अज्ञात शव मिला है। अब तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.