दरभंगा, जून 7 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। रोते- बिलखते आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। करीब आधे घंटे तक परिजन वहां शोर मचाते रहे। काफी समझाने के बाद वे शव को लेकर वहां से चले गए। वहां से रवाना होने से पूर्व परिजनों ने बताया कि हायाघाट थाना क्षेत्र के खरसर गांव के वार्ड तीन निवासी जगु महतो के ढाई वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार को गत 30 मई को भर्ती कराया गया था। मां पार्वती देवी ने बताया कि एक सप्ताह के उपचार से आर्यन स्वस्थ हो गया था। शनिवार सुबह चिकित्सकों ने उसके डिस्चार्ज होने की बात बताई थी। उन्होंने बताया कि सुबह उसे तीन इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शिशु रोग विभाग ...