बगहा, मार्च 19 -- दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जिकल भवन स्थित पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बुधवार को यूजी छात्र और डाटा ऑपरेटर के बीच विवाद होने पर वहां अफरा तफरी मच गई। डाटा ऑपरेटर पर पिटाई का आरोप लगाते हुए दर्जनों छात्रों ने वहां जमकर हंगामा किया। डाटा ऑपरेटर की तलाश में दर्जनों मेडिकल छात्र क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग में घुस गए। इस दौरान उनलोगों ने वहां काम कर रहे दो कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। छात्रों का आक्रोश देखते हुए सभी कर्मी और डाटा ऑपरेटर वहां से भाग निकले। बवाल के कारण क्लिनिकल पैथोलॉजी विभाग में घंटों काम ठप रहा। दर्जनों मरीजों का सैंपल जांच के लिए पड़ा है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस की ओर से समझाने- बुझाने के बाद छात्र घंटों बाद वहां से रवाना हुए। इधर एक लैब तकनीशियन ने अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है...