डीएमसीएच में एंटी रेबीज वैक्सीन समाप्त,मरीजों की बढ़ी परेशानी
दरभंगा, अगस्त 5 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के पीएसएम विभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों के बीच हाहाकार मच गया है। कुत्ते, बिल्ली और बंदर का शिकार होकर मंगलवार को कई दर्जन लोग दूर-दूर से डीएमसीएच पहुंचे। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कई लोगों ने निजी दवा दुकानों से एआरवी खरीदकर अपना इलाज कराया। करीब 11 महीने से उन्हें ह्यूमन इम्युनोग्लोबुलिन खरीदना पड़ रहा था। अब मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन भी खरीदने की मजबूरी हो गई है। सूत्रों के अनुसार आपूर्ति नहीं होने पर पीएसएम विभाग में उपलब्ध एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक तीन अगस्त को करीब 11 बजे समाप्त हो गया था। इसके बाद से ही मरीजों का बैरंग लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जाता है कि पूर्व में रोजाना 30 से 40 मरीज वैक्सीन लेने पीएसएम विभाग पहुंचते थे। इन दिनों 40 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.