दरभंगा, सितम्बर 3 -- दरभंगा,। उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच के पीएसएम विभाग में एंटी रबीज सीरम समाप्त हो जाने से मरीजों के बीच हाहाकार मचा है। बुधवार को कुत्ते, बन्दर, बिल्ली, सियार आदि के काटने से गहरे जख्म लेकर दर्जनों मरीज वैक्सीन लेने दूर दूर से हर दिन 150 से अधिक मरीज लौट रहे हैं। वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने कि जानकारी पर उनके होश उड़ गए। अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने की जानकारी मिलने पर निजी दुकानदारों की चांदी हो गयी। दर्जनों लोगों को वैक्सीन बेचकर उन लोगों ने अच्छा मुनाफा कमाया। इधर, अस्पताल प्रशासन पटना से जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद लगाए बैठा रहा। जो लोग सक्षम थे उन्होंने निजी दुकानों से वैक्सीन खरीदी। गरीब मरीज वैक्सीन लिए बिना बैरंग वहां से लौट गए।

मरीजों की मुश्किलें सुरहाचट्टी से आ...