डीएमसीएच पहुंचा डेंगू पीड़ित मरीज
दरभंगा, अगस्त 11 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए डेंगू से पीड़ित एक युवक को भर्ती कराया गया है। डेंगू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। युवक मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी का बताया जाता है। बताया जाता है परिजन मरीज को लेकर ओपीडी में डॉ. पीएम श्रीवास्तव यूनिट में आए थे। परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर गया था। वहां से लौटने के कुछ दिनों बाद उसे बुखार हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज में सुधार नहीं होने पर उसे डीएमसीएच लाया गया। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बता दें कि अगस्त महीने से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक डेंगू से पीड़ित होने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: डीएमसीएच पहुंचा डेंगू पीड़ित इस वजह से लोगों को साफ-सफाई रखने, गमलों में पानी जमा नहीं रखने, एयर कूलर की पानी को बदलते रहने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.