दरभंगा, मार्च 7 -- स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो अभी भी इस तालाब को बचाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाना होगा और उसके बाद उसकी सफाई एवं पुनर्जीवन का काम शुरू करना होगा। लोगों का सुझाव है कि तालाब के चारों ओर मजबूत घेराबंदी की जाए, नियमित रूप से उसकी सफाई कराई जाए और इसे एक सार्वजनिक जलस्रोत के रूप में विकसित किया जाए। इससे न केवल तालाब का अस्तित्व बचेगा, बल्कि आसपास के इलाके में पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। शहर के कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और तालाब को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएगा। उनका कहना है कि यदि अभी भी पहल की जाए तो यह तालाब फिर से जीवित हो सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर बन सकता है।शहर के तालाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.