दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। डीएमसीएच परिसर में गैस प्लांट चौराहे से सर्जिकल भवन तक जाने वाली संकीर्ण सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण चिकित्सक और मरीजों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। सड़क किनारे की जगह को अतिक्रमित किए जाने से गंभीर मरीजों को लेकर पहुंचने वाली एंबुलेंस को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। निजी एंबुलेंस और भाड़े के वाहन की अवैध पार्किंग लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ा रही है। सड़क पर दोपहर बाद तक जाम की स्थिति बनी रहने से गंभीर मरीजों को लेकर पहुंचने वाली सरकारी एंबुलेंस भी अक्सर काफी देर तक वहां फंस जाती हैं। अस्पताल परिसर होने के बावजूद सड़क पर आवागमन सुचारु करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। सड़क फंसे वाहनों के बीच से किसी तरह गुजरते हुए मरीज सर्जिकल भवन तक पहुंच पाते हैं।सर्जिकल भवन में इमरजेंसी विभाग के अलावा कई विभाग...