दरभंगा, जून 23 -- संजय लाला,दरभंगा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशेष शाखा डीएमसीएच के शिष्टमंडल ने मंत्री सिकंदर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्रा से मिलकर एनपीएस चतुर्थ वर्गीय श्रेणी के कर्मचारियों को अभी तक दो प्रशिक्षत एरियर का भुगतान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए अधीक्षक ने कहा कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिल लोड नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी एवं शिकायत संबंधित पदाधिकारी के पास दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने दो दिनों के अन्दर बकाया एरियर का भुगतान करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में नरेश कुमार राम, संजय कुमार मंडल, पंकज कुमार, करण कुमार, अर्जुन यादव, राकेश कुमार, महेश राम, शिव कुमार महतो, जय किशोर साह सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- डीएमस...