डीएमसीएच: बिना बड़े चीरे के निकाली गयी पथरी
दरभंगा, जुलाई 18 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच ने यूरोलॉजी एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी के क्षेत्र में शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अत्याधुनिक यूरेटरोस्कोपी (यूएसएस) मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन के शुभारंभ के साथ ही पहली सफल यूआरएस प्रक्रिया वरिष्ठ सर्जन डॉ. विजेंद्र कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने यूआरएस तकनीक के माध्यम से बिना बड़े चीरे के मरीज के मूत्रवाहिनी (यूरेटर) एवं किडनी की पथरी निकाली। इस आधुनिक तकनीक से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा, अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहने की आवश्यकता तथा शीघ्र स्वस्थ होने का लाभ मिलता है। इस अवसर पर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, उपाधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानंद सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.