दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग-एक में बुधवार की सुबह बकझक होने पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज के करीब दो दर्जन छात्रों ने वहां के डाटा ऑपरेटर की जमकर पिटाई की। डाटा ऑपरेटर की पिटाई की जानकारी मिलने पर उनकी तलाश में काफी संख्या में कर्मी वहां पहुंच गए। काफी मुश्किल से स्थिति को काबू में किया जा सका। बताया जाता है कि कॉलेज लौटने पर जब सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से घटना को लेकर सवाल किया तो वे उनसे भी भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर डायल 112 ने वहां पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। सूत्रों के अनुसार मेडिसिन विभाग में कार्यरत डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार मेडिसिन- एक विभाग के डॉक्टर्स ड्यूटी चैंबर में बैठे थे। बताया जाता कि उनकी ड्यूटी शाम के शिफ्ट में है। वे किसी अन्य जरूरी कार्य से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.