डीएमसीएच:बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ओटी के संचालन को दिया प्रशिक्षण
दरभंगा, अगस्त 12 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी विभाग के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर को सुचारु रूप से चलाने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने ओटी असिस्टेंट और टेक्निशियनों को प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आधुनिक मशीनें के संचालन से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में गैस्ट्रो, सर्जरी और बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के ओटी असिस्टेंट और तकनीशियन शामिल थे। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा ने बताया कि नई दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम दो दिनों तक प्रशिक्षण देगी।मॉड्यूलर ओटी वाईफाई से कनेक्टेड है। ऑपरेशन का लाइव प्रसारण फेस बुक और यू ट्यूब पर हो सकेगा। इसका लाभ यूजी और पीजी छात्रों की पहुंचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.