खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि डीएनडी बीमारी से जिन्दगी की जंग रहे माही राज का इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वे जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत राजाजान गंाव निवासी राजू कुमार का पुत्र था। पिछले लगभग एक सप्ताह से पटना पीएमसीएच में इलाजरत थे। वही विगत 11 साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। उसके महंग इलाज को लेकर परिवार के लोगों ने सांसद सहित कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगायी। सांसद ने लोकसभा में भी इलाज के लिए सवाल उठाया। पर, उसका समुचित इलाज नहंी हो सका। इधर उसकी असामयिक मौत पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, उपमुख्य पार्षद पपपू कुमार सुमन, वार्ड पार्षद डेविड कुमार, रंजीत कुमार आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.