संभल, अप्रैल 16 -- डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शुगर मिल के कर्मचारियों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर संदीप सक्सेना की बेटी आंशिक सक्सेना ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद संभल में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, पावर प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक पंकज गुप्ता के पुत्र अनंत गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंजीनियर मूलचंद शर्मा की पुत्री भूमिका शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित किए। यूनिट हेड ने सभी मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 99.52% छात्र सफल यह भी पढ़ें- नॉर्थ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.