लोहरदगा, मई 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक शुक्रवार को लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। इसमें विधायक डा रामेश्वर उरा्ंव भी शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने डीएमएफटी मद से जिला में संचालित हो रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण, नीट व जेईई की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के बच्चों को कोचिंग दिए जाने व क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती के लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जानकारी दी। बठक में प्राप्त आवेदनों पर चर्चा हुई व सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रभारी डीडीसी सुषमा नीलम सोरेंग, एसी जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, डीएस...