डीएमएफटी योजनाओं के क्रियान्वयन पर मुखियाओं को दिए गए निर्देश
रामगढ़, जून 16 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत पंचायतों में प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा एवं पंचायतवार प्रस्ताव तैयार करना था। बैठक में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन कर निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। ताकि उन्हें उच्च स्तर पर भेजा जा सके। बीडीओ श्री गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए डीएमएफटी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके लिए पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.