पाकुड़, मार्च 2 -- प्रखंड के नावाडीह पंचायत के उपरटोला बांसजोड़ी गांव में डीएमएफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड से प्रधान के घर तक पीसीसी पथ का विधिवत उद्घाटन सोमवार को विधायक हेमलाल मुर्मू ने नारियल फोड़कर व फीता काट कर किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस पीसीसी पथ के निर्माण से गांववासियों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन की समस्या से लोगों को अब राहत मिलेगी, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पथ गांव के विकास की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.