धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। डीएमफटी फंड से जिले की ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। ये सड़कें बलियापुर और कलियासोल में ग्रामीण क्षेत्र में बनेंगी। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल की ओर से इसके लिए निविदा निकाली गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बलियापुर में एक करोड़ 34 लाख 76 हजार रुपए जबकि कलियासोल में एक करोड़ 22 लाख 81 हजार की लागत से सड़क बनेगी। ठेकेदार को नौ माह के अंदर काम पूरा कर लेना है। यह सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क बनने से ग्रामीणों को सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.