धनबाद, मई 5 -- धर्माबांध पंचायत के उपर देवघरा बस्ती में सोमवार को डीएमएफटी फंड से बड़का तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।
कार्य का महत्व इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघमारा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तालाबों का जीर्णोद्धार न केवल जल संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है।
ग्रामीणों की मांग उन्होने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को भविष्य में जल संकट से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गामीणों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करना उनका संकल्प है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.