रांची, मार्च 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग की जांच होगी। बोकारो, रामगढ़ समेत अन्य जिलों जहां इसकी शिकायतें मिली हैं, वहां जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। झारखंड विधानसभा में प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इसका आश्वासन दिया है। वे कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के अल्पसूचित प्रश्न का सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे।कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने डीएमफटी फंड का दायरा बढ़ाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में 25 किलोमीटर की परिधि में डीएमएफटी फंड से विकास का काम तय है। इसे और बढ़ाना चाहिए, ताकि क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास हो सके। कई क्षेत्रों में फंड सिमट जाता है। इसकी खाई को पाटने के लिए नई योजना शुरू करने की उन्होंने मांग की। सरकार तार्किक रूप से विरोध...