साहिबगंज, अप्रैल 22 -- साहिबगंज। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी ) से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान डीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 व 2024-25 के तहत स्वीकृत पूर्ण व अपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में कार्यकारी एजेंसियों की ओर से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की अधिकांश योजनाएं प्रगति पर हैं। इस पर डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- आवास योजना के लंबित कार्य जल्द करें पूरा : डीसी समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ योजनाओं में प्रगत...