गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक महाशिवरात्रि के अवसर पर मुरादनगर स्थित गंगनहर में स्नान के लिए परिजनों के साथ दिल्ली से निकला था, लेकिन रास्ता भटकने के कारण अकेले एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी 35 वर्षीय ज्योतिष पात्रा के रूप में हुई है। रविवार तड़के ज्योतिष पात्रा अपने परिवार के अन्य सदस्यों और परिचितों के साथ दोपहिया वाहनों से मुरादनगर गंगनहर स्नान के लिए रवाना हुए थे। सभी लोगों को हापुड़ चुंगी मार्ग से होकर जाना था। बताया गया कि हापुड़ चुंगी के पास समूह के सभी सदस्य निर्धारित मार्ग की ओर चले गए, जबकि ज्योतिष पात्रा रास्ता समझ न पाने के कारण अलग हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.