नोएडा, जुलाई 5 -- नोएडा। सेक्टर-62 के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रविवार सुबह बस से सवारी उतार रही बस में पीछे से कैंटर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सवा छह बजे के करीब एक निजी बस का चालक लखीमपुर खीरी से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहा था। सेक्टर-62 के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उसने बस को सड़क किनारे खड़ा करके सवारी उतारना शुरू किया। लखीमपुर खीरी निवासी बस का परिचालक 33 वर्षीय सोनू गुप्ता बस की डिग्गी से सामान निकाल कर सवारी को दे रहा था। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, कोहराम इसी बीच पीछे से आ रहे एक कैंटर के चालक ने बस में टक्कर मार दी। सोनू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गय...