गाज़ियाबाद, मई 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो बदमाशों ने पिता के साथ ऑटो से जा रही युवती से मोबाइल छीन लिया। ओडिशा निवासी सामिया मोहंती ने बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने आधिकारिक कार्य से गाजियाबाद आई थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पिता के साथ ताज हाईवे और विजयनगर बाईपास के बीच ऑटो में जा रही थीं। विजयनगर ट्रैफिक बूथ के पास पहुंचते ही दो बदमाश आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें विजयनगर थाने भेजा। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र का बताते हुए केस दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंचीं तो वहां पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल को विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.