गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने 14 बाइकों को सीज कर दिया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 अन्य वाहन चालकों के चालान किए गए। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के आदेश पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और गंभीर सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने डीएमई पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की। प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर चलती मिलीं 14 बाइकों को पुलिस ने मौके पर ही सीज कर दिया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों के खिलाफ 23 चा...