डीएमई पर दो कार आपस में टकराईं, दो घायल
नोएडा, अक्टूबर 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह कार खराब होने पर पीछे से आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार मार दी। कार को ठीक कर रहे दो लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक यातायात धीमी गति से गुजरा। पुलिस के मुताबिक, मेरठ बुनकर नगर के रहने वाले फैजान मंगलवार सुबह अपनी कार से अपने साथी जीशान और दो कामगार को लेकर दिल्ली जा रहे थे। सेक्टर-62 के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार में अचानक खराबी आ गई। फैजान और जीशान कार का बोनट खोलकर ठीक करने का प्रयास करने लगे, जबकि कामगार कुछ दूरी पर खड़े हो गए। इसी बीच गाजियाबाद बम्हेटा के सुनील कुमार अपनी कार से आए। एकाएक फैजान की कार में पीछे से टक्कर मार दी। फैजान और जीशान टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि दोनों कार में नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.