डीएमई पर कार छीनने वालों ने ग्रेनो में कंपनी अधिकारी को लूटा
बुलंदशहर, मार्च 7 -- ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर होली के दिन कार लूटने वाले बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के समीप कंपनी के अधिकारी को बंधक बनाकर लूटा था। गाजियाबाद के वेव सिटी थाने की पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई कार, एक जोड़ी कुंडल, बाइक और तमंचा बरामद हुआ।जेवर खादर निवासी बुद्धपाल सिंह नोएडा के सेक्टर-62 स्थित कंपनी में सीनियर एसोसिएट हैं। वह चार मार्च की सुबह करीब पांच बजे अपनी ईवी कार में सवार होकर कंपनी से घर लौट रहे थे। वह करीब साढ़े पांच बजे जीरो प्वाइंट के समीप शौच के लिए कार से नीचे उतरे। इसी बीच एक कार उनके पास आकर रुकी। कार से चार बदमाश नीचे उतरे और उनकी कार का शीशा तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.