रुडकी, अप्रैल 13 -- मंगलौर। वैशाखी के उपलक्ष में दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में सोमवार को फेयर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों ने खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इसका सभी से आनंद लिया। मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मनिर्भरता और टीम वर्क की भावना जागृत होती है। नगर पालिका चेयरमैन मोहयुद्दीन अंसारी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव भी जरूरी है। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर शरद शर्मा, अमित कुमार पालीवाल, अक्षय राठौर, सतीश कुमार, सुमित, रवि, शबीना, पंकज कुमार, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा, शीतल बाला, रेशमा प्रवीण, अल्का शर्मा, सुमैय्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...