सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्य परीक्षा नियंत्रक सह डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने मंगलवार को इंटर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिडिल स्कूल मुरादपुर, मिडिल स्कूल सिमरा, आरएसएस साइंस कॉलेज, मिडिल स्कूल गीता भवन समेत कई केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने केन्द्राधीक्षकों समेत परीक्षा संचालन व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कदाचार करने व कराने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उधर माध्यमिक शिक्षा डीपीओ आयुष कुमार ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के मवि बनचौरी हिन्दी, मवि बनचौरी उर्दू, मदरसा अजीजिया जमा...