डीएम, एसपी ने कारागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
उरई, अप्रैल 17 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, रसोईघर, अस्पताल कक्ष, सुरक्षा चौकियों तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की विस्तार से जांच की। जिलाधिकारी ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्वच्छ वातावरण हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जेल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आरा जेल के सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने का निर्देश एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.