कौशाम्बी, फरवरी 27 -- कोखराज इलाके में सुजातपुर बम्हरौली रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसी लाइन पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ अथवा हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सुजातपुर बम्हरौली के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के करीब से गुजरी डीएफसी लाइन की ओर गए तो देखा कि ट्रैक पर एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची शहजादपुर चौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.