डीएफसी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर के पास से गुजर रही डीएफसी रेलवे लाइन पर बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान 39 वर्षीय रामकिशन उर्फ छोटे दुबे निवासी ग्राम अकबरपुर थाना बसरेहर के रूप में हुई। सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामकिशन चार पहिया ठेले पर सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.