प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। न्यू करछना रेलवे स्टेशन के ईडीएफसी ट्रैक पर सात फीट लंबी लोहे की रेलिंग रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई थी। ट्रेन का इंजन उस रेलिंग से टकरा गया लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा हट गया। इस प्रकरण में ईडीएफसी ने घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

घटना का विवरण डीएफसीसीआईएल के न्यू करछना में कार्यकारी सिविल सुरक्षा कर्मचारी अमित कुमार मिश्र ने घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उनका कार्यक्षेत्र किमी संख्या 271 से 280 तक है। 21 सितंबर को किमी संख्या 272/7 पर अज्ञात लोगों ने करीब सात फीट लंबी लोहे की रेलिंग ट्रैक पर रख दी थी। शाम 7:15 बजे ट्रेन के इंजन से रेलिंग टकरा गई। ड्यूटी पर तैनात लोको पायलट ने ट्रेन रोककर 7:25 बजे इसकी सूचना दी...