जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ईस्ट-वेस्ट को डीएफसीसीआईएल के जीएम प्रवीण कुमार ने फाइनेंस, इन्फॉर्मेशन व टेक्नोलॉजी विभाग के साथ बैठक की। इसमें निदेशक इंफ्रास्ट्रक्चर अनुराग शर्मा, निदेश प्रोजेक्ट प्लानिंग पवन राय, निदेशक फाइनेंस बी मुगुंथन एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रस्तावित कॉरिडोर के मुख्य फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजिकल और प्लानिंग पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके लिए एक मजबूत फ्रेमवर्क बनाने पर जोर दिया गया। वहीं, डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने, प्रोजेक्ट की निगरानी के तरीकों को मज़बूत करने, संसाधनों की सही प्लानिंग सुनिश्चित करने और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की ज़रूरतों के हिसाब से संस्थागत क्षमताओं को तैयार करने पर सहमति बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...