चंदौली, मई 22 -- पीडीडीयू नगर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार शुक्रवार को आज न्यू पीडीडीयू से सोननगर सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वह रेल कार से फ्रेट कॉरिडोर लाइन, संरचनाओं व परिचालन व्यवस्था का जायजा लेंगे। वही निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं और परिचालन क्षमता की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रबंध निदेशक चेवाड़ा होते हुए धनबाद तक आगे का निरीक्षण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...