डीएफसीसीआई रेल लाइन पर अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
सासाराम, जून 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएफसीसीआई (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) की डाउन रेल लाइन पर बुधवार रात एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना सासाराम के समीप किलोमीटर संख्या 22/40 के पास की है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सासाराम के उप स्टेशन अधीक्षक द्वारा रेलवे एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई कि डाउन लाइन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मृतका के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन अथवा यात्रा टिकट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के कारणों का अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.