पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। माधोटांडा में सीमावर्ती क्षेत्र में टेलीकाम कंपनी द्वारा पुन: शुरू कराए गए काम पर डीएफओ मनीष सिंह ने रोक लगा दी है। डीएफओ ने बताया कि मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पर इसमें जांच रिपोर्ट अधीनस्थों से मांगी है। बाघ के बाद अब तेंदुए का शोरपीलीभीत। राम विहार में बाघ के बाद अब शहर से सटे भिकारीपुर गांव में बुधवार की शाम को तेंदुएं के आने का शोर मचा। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी रही। कुछ ग्रामीणों ने वन्यजीव के पगचिह्न देखे और बाघ की मौजूदगी होने की आशंका जताई। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीम को सक्रिय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...