चंदौली, अप्रैल 10 -- नौगढ़। प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी बी शिवशंकर ने शुक्रवार को जयमोहनी व नौगढ़ वन रेंज के नैयाघाट पौधशाला क्षेत्र में चल रहे अग्रिम मृदा कार्यों का निरीक्षण किया। डीएफओ ने पौधशाला में कार्य कर रहे मजदूरों के बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया। पौधशाला में पौधों के रखरखाव, निराई-गुड़ाई एवं साफ-सफाई आदि कार्यों को देखकर डीएफओ ने पौधशाला प्रभारी सुनील कुमार की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, फॉरेस्ट गार्ड जयप्रकाश, वन दरोगा बीरेंद्र पाण्डेय, सोमेश आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.