इटावा औरैया, मई 11 -- बकेवर। सामाजिक वानिकी डीएफओ विकास नायक ने सोमवार की शाम सामाजिक वानिकी लखना क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर, कछपुरा, नगला खांद पहुंचकर अचानक बीहड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएफओ सर्वप्रथम लखना चकरनगर रोड पर स्थित ग्राम सब्दलपुर पहुंचे जहां पर बीहड़ का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कछपुरा यमुना नदी के किनारे जंगल का भी निरीक्षण किया। उसके बाद महेवा के ग्राम नगला खांद पहुंचकर जंगल का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने पौधारोपण की स्थित को भी देखा। साथ ही पौधों के रखरखाव की जानकारी ली। इस मौके प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई माह में घोषित तिथि के बाद वृहद स्तर पर बीहड़ में छायादार, औषधि पौधों सहित अन्य पौधों का रोपण करने के भी निर्देश भी दिये। निरीक्षण में उनके साथ सामाजिक वानिकी लखना के वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, वनदर...