लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर रविवार की सुबह प्रतापगढ़ के डीएफओ की कार ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के बनवारीपुर निवासी नीलम देवी, अंतिमा वर्मा, अनामिका, आरती वर्मा और संगीता वर्मा रविवार की सुबह मेढक मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसके बाद वह ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। ई-रिक्शा को रफीक पुत्र जियाउल्ला चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा ओयल कस्बे में स्टेशन रोड से फोरलेन पार कर रहा था, तभी सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया ...