एटा, जनवरी 28 -- राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तत्वाधान में जिला फुटबाल संघ की ओर से जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में 10 टीमों की ओर से प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच सरस्वती विद्या मंदिर एवं ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों की ओर से कड़े एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर की टीम द्वारा आकर्षक एवं अच्छा तालमेल दिखाते हुए 2-0 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं दून पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें दून पब्लिक स्कूल की टीम शुरुआत से ही सेंट पॉल की टीम पर हावी रही। इसके कारण सेंट पॉल की टीम 2-0 से विजई रही। तीसरा मैच मारहरा फुटबॉल क्लब एवं जीआईसी कॉलेज के मध्य खेला ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.