डीएपी-यूरिया की किल्लत पर गरजे किसान, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग
शामली, जून 2 -- क्षेत्र के गांव पंजोखरा में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी पर गहरी नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि बुवाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, फिर भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गांव पंजोखरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसलों की बुवाई के समय डीएपी और यूरिया की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग करते हुए सरकार से समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया。 यह भी पढ़ें- उतरथु ढाई पीपर से कथराही चौक तक पइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.