डीएपी खाद के लिए किसानों की मारामारी
शामली, मई 16 -- चौसाना।शामली बस स्टेंड स्थित साधन सहकारी समिति पर मार्च के बाद से डीएपी की उपलब्धता नही है और धान की रूपाई जोरो पर है। समिति पर डीएपी उपलब्ध ना होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। शनिवार की सुबह जैसे ही किसानों को जानकारी मिली कि सोसाईटी पर डीएपी पहुंच गई है तो किसानों की भारी भीड उमड पडी। देखते ही देखते पॉच सौ डीएपी के बैग चंद मिनटो मे बिक गए। डीएपी खरीदने को किसानों की आपाधापी रही। डीएपी बिकने के बाद भी गोदाम के बाहर लंबी कतारें लगी रही । किसानों ने बताया कि खेतों में धान की रूपाई का काम जारी है, लेकिन खाद की कमी के कारण खेती प्रभावित हो रही थी। डीएपी खाद आने की खबर फैलते ही किसान ट्रैक्टर, बाइक और साइकिल से समिति पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में कठिनाई हुई। समिति में कार्यरत विकास कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.