डीएपी खाद के इंतजार में जिले के किसान
गौरीगंज, जून 25 -- संग्रामपुर। धान की रोपाई का समय नजदीक आने के बावजूद संग्रामपुर क्षेत्र की सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। खाद लेने के लिए किसान प्रतिदिन समितियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कसारा निवासी आरडी यादव ने बताया कि उनके पास फार्मर रजिस्ट्री की प्रति उपलब्ध है, फिर भी केंद्र पर खाद न होने के कारण डीएपी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि नर्सरी तैयार है और खेतों में पानी भर चुका है, लेकिन खाद के अभाव में रोपाई प्रभावित होने की आशंका है। वहीं देवी प्रसाद तिवारी उर्फ गांधी ने भी जल्द डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। गोरखापुर सहकारी समिति के सचिव निर्भय सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह डीएपी खाद आने की संभावना है तथा खाद केवल फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को दी जाएगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.