डीएपी की कमी और बढ़ी कीमतों को लेकर किसानों का प्रदर्शन
मैनपुरी, सितम्बर 19 -- भारतीय किसान संघ ब्रज प्रांत के जिलाध्यक्ष कै. हेमराज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी कर समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। किसानों ने कहा कि वर्तमान में एक बार अंगूठा लगाने पर दो बोरी डीएपी दिए जाने की व्यवस्था है। इसे बढ़ाकर पांच बोरी किया जाए। एनपीके खाद की बढ़ी कीमत पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। पिछले वर्ष 1450 रुपये में मिलने वाली एनपीके खाद की कीमत अब करीब 2200 रुपये हो गई है। किसान संघ ने मंडी समिति में फसल बिक्री के दौरान आढ़तियों द्वारा एक प्रतिशत कमीशन काटे जाने पर भी आपत्ति जताई। किसानों ने खाद किसी भी दुकान से बिना शर्त उपलब्ध कराने की मांग उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.