मेरठ, अप्रैल 16 -- परतापुर के दिल्ली रोड स्थित डीएन पॉलिटेक्निक में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। अंतिम वर्ष इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी कपारो मारुति लिमिटेड, गुरुग्राम की ओर से रविंद्र सिंह, मोहित शर्मा और चंदर यादव तकनीकी व एचआर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। वहीं, सॉफ्टवेयर क्षेत्र की कंपनी डिजीकॉडर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ से हिमांशु कश्यप कोफाउंडर, पुष्कल सिंह और रोशनी यादव ने लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अर्चना गोयल ने अतिथियों का स्वागत कर किया। इस दौरान विजेश कुमार कर्नवाल, सुशील कुमार, शिव कुमार, ताहुर जैदी और अर्पित बंसल अतिथि प्रवक्ता के रूप में मौजूद रहे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं से...