मेरठ, मार्च 26 -- परतापुर के दिल्ली रोड स्थित डीएन पालीटेक्निक में मंगलवार को इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मैसर्स डेकी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नोएडा की टीम पहुंची। प्रधानाचार्या अर्चना गोयल ने कंपनी के जीएम एचआर राजेश मौर्य, जीएम टेक्निकल अमित वर्मा तथा एजीएम मैन्युफैक्चरिंग हरीश कुमार का स्वागत किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली, वेतन संरचना और नीतियों की जानकारी दी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार हुए। प्रक्रिया के बाद 15 छात्रों का चयन किया गया। इस दौरान मैकेनिकल विभागाध्यक्ष सुशील कुमार, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार विजेश कर्णवाल, विपिन कुमार, अर्पित बंसल, विशाल जैन, कुलदीप कौशिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.