कोडरमा, अप्रैल 25 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि जामू रोड स्थित डीएन उच्च विद्यालय का इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 76 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के छात्र संकेत कुमार ने 451 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम कुमार (431 अंक), रानी कुमारी (428 अंक), गोलू कुमार (426 अंक), रितेश कुमार (418 अंक), पियूष कुमार (411 अंक), सोहेल अंसारी (405 अंक), दीपक कुमार (403 अंक) तथा करिश्मा कुमारी (400 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के निदेशक नागेश्वर प्रसाद एवं प्राचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- मैट्रिक परीक्षा में उच्च विद्यालय गर्रीकलां का रिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.