मेरठ, मई 30 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही समर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में शनिवार को जूनियर वर्ग का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। डीएन इंटर कॉलेज टीम ने संघर्षपूर्ण मैच में विजन अकैडमी सिवाया को 4-3 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लगातार आक्रमण करते हुए गोल करने के कई प्रयास किए। पूरे 60 मिनट तक चले मुकाबले में दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में डीएन इंटर कॉलेज टीम ने 4-3 से मैच अपने नाम कर लिया। डीएन इंटर कॉलेज की ओर से अनिकेत, मनु कुमार, अमन मारुति और वरुण शर्मा ने एक-एक गोल किया। वहीं विजन अकैडमी टीम की तरफ से अक्षत चौहान, अर्पित शर्मा और लक्ष्य कुमार ने गोल दागे।मुकाबले में निर्णायक की भूमिका आकाश चौहान और जो...